Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2020 05:14 PM
पंचकूला सेक्टर 4 से हरियाणा राज्य महिला आयोग में कोरोना संक्रमित कर्मचारी की पुष्टि होने के बाद कार्य़लय को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब 30 सितंबर 2020 व 1 अक्टूबर 2020 को रहेगा हरियाणा राज्य महिला
चंडीगढ़(उमंग): पंचकूला सेक्टर 4 से हरियाणा राज्य महिला आयोग में कोरोना संक्रमित कर्मचारी की पुष्टि होने के बाद कार्य़लय को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब 30 सितंबर 2020 व 1 अक्टूबर 2020 को रहेगा हरियाणा राज्य महिला आयोग का मुख्यालय बंद।
कोरोना संक्रमित मरीज़ के अलावा दो-तीन अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण दिख रहे है। सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं वहीं मुख्यालय को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्षा प्रीति भारद्वाज ने जानकारी देते बताया कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 2 दिन लिए घर से काम करने के दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन सक्रिय रखने व अधिकृत अधिकारी की परमिशन के बिना हेड क्वार्टर नहीं छोड़ने के आदेश भी जारी किए गए है।