हरियाणा महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची जारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Feb, 2018 03:56 PM

haryana women  s congress released list of office bearers

हरियाणा महिला कांग्रेस ने अपनी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की मोहर लगने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारियों की सूची जारी की। महिला कांग्रेस की...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा महिला कांग्रेस ने अपनी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की मोहर लगने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारियों की सूची जारी की। महिला कांग्रेस की हरियाणा मामलों की प्रभारी नीतू वर्मा ने गत दिवस ही प्रदेशाध्यक्ष को यह सूची सौंपी है। 184 पदाधिकारियों की सूची में 39 जिलाध्यक्ष (शहरी व ग्रामीण) भी शामिल हैं।  सूची में 9 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 46 महासचिव, 46 सचिव, 13 प्रदेश प्रवक्ता तथा को-आर्डीनेशन व विभिन्न सैल की 9 संयोजक भी नियुक्त की गई हैं। इसी तरह से जिलाध्यक्ष पदों पर 39 महिलाओं का चयन किया गया है। इनमें शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। अब जिलों की कार्यकारिणी भी जल्द ही घोषित होगी।

रंजीता को मीडिया इंचार्ज का जिम्मा 
महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता को प्रदेश मुख्यालय पर को-आर्डिनेटर और मीडिया इंचार्ज का जिम्मा भी दिया गया है। कमल मान को रोहतक जोन की स्टेट को-आर्डिनेटर, बिमला सरोहा को अम्बाला तथा वंदना पोपली को हिसार जोन की को-आर्डिनेटर लगाया गया है। वे रिसर्च सैल की प्रभारी भी रहेंगी। डा. स्नेहलता को आई.टी. सैल की इंचार्ज, एडवोकेट महिमा को लीगल सैल इंचार्ज, वीणु अग्रवाल को सोशल मीडिया इंचार्ज, संतोष गुलिया को रोहतक जोन की को-आॢडनेटर तथा डा. स्वर्णलता को डाक्टर सैल की इंचार्ज नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस ने 13 महिलाओं को प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा सौंपा है। इनमें रंजीता मेहता, वंदना पोपली, कमल मान, वीणु अग्रवाल, एडवोकेट बिमला सांगवान, डा. स्नेहलता, बिमला सरोहा, सीमा जैन, पूजा शर्मा, राजेश चौधरी व एडवोकेट महिमा शामिल हैं।

इन महिलाओं को किया गया जिलाध्यक्ष नियुक्त  
पार्टी ने कृष्णा लूथरा को करनाल (शहरी) व निशा देवी को करनाल (ग्रामीण) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शशि लूथरा को पानीपत (शहरी), पूनम सिंगला को पानीपत (ग्रामीण), राजेश चौधरी को सोनीपत (शहरी), सुदेश मलिक को सोनीपत (ग्रामीण), रेणु डाबला को रोहतक (शहरी), निर्मला राठी को रोहतक (ग्रामीण), राजबाला को झज्जर (शहरी) व सविता झाड़ली को झज्जर (ग्रामीण) का जिलाध्यक्ष लगाया गया है। जलमेघा दहिया को पंचकूला, नीलम शर्मा को अम्बाला (ग्रामीण), सुमन मेहरा को अम्बाला सिटी, वीणु अग्रवाल को (अम्बाला कैंट), ऊषा रानी कुमार को यमुनानगर (शहरी), उषा कमल को यमुनानगर (ग्रामीण), साधना को फरीदाबाद (शहरी), सीमा रावत को फरीदाबाद (ग्रामीण) पूजा शर्मा को गुरुग्राम (शहरी), अन्नु पटौदी को गुरुग्राम (ग्रामीण), मुकेश पहरी को भिवानी (शहरी), प्रेमवती गोयत को भिवानी (ग्रामीण), प्रवेश राणा को कुरुक्षेत्र (शहरी), रिम्पल मलिक को कुरुक्षेत्र (ग्रामीण), सुरेंद्र कौर को कैथल (शहरी), संतरो देवी को कैथल (ग्रामीण), उर्मिला भारद्वाज को सिरसा, गायत्री देवी को जींद (शहरी) व मूर्ति मलिक को जींद (ग्रामीण) की कमान सौंपी गई है। हिसार (ग्रामीण) में कमला पूनिया, हिसार (शहरी) में अंजलि चौहान, फतेहाबाद में कृष्णा पूनिया, डा. सरोज चौधरी को महेंद्रगढ़ (शहरी), चंद्रकला को महेंद्रगढ़ (ग्रामीण), मोहम्मदी को मेवात, सविता चौधरी को पलवल, सुत्रिता चंदाना को रेवाड़ी (शहरी), अमृत कला टिकानिया को रेवाड़ी (ग्रामीण) तथा सुनीता सांगवान को दादरी की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!