अब हरियाणा की महिला कैदी बनेंगी पैड वूमैन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Mar, 2018 11:18 AM

haryana woman will become prisoner of pad woman

हरियाणा की जेलों में कैद महिलाएं अब पैड वूमैन बनेंगी। भोंडसी जेल गुरुग्राम की तर्ज पर राज्य की अन्य जेलों में 672 महिला कैदियों को भी पैड बनाने सिखाए जाएंगे। इस समय 19 जेलों में 19859 में से 685 महिला कैदी हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग न सिर्फ पैड...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा की जेलों में कैद महिलाएं अब पैड वूमैन बनेंगी। भोंडसी जेल गुरुग्राम की तर्ज पर राज्य की अन्य जेलों में 672 महिला कैदियों को भी पैड बनाने सिखाए जाएंगे। इस समय 19 जेलों में 19859 में से 685 महिला कैदी हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग न सिर्फ पैड मैन्युफैक्चरिंग मशीनें मुहैया करवाएगा बल्कि जेलों में ट्रेनिंग के लिए विशेष सैशन भी आयोजित करेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन माह पहले मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के प्रोजैक्ट शक्ति को अपनाने और सरकारी स्कूलों में सैनेटरी पैड्स नि:शुल्क मुहैया करवाने का ऐलान कर चुके हैं। आयोग ने अब महिला कैदियों को दक्षिण भारत के पैड मैन अरुणाचलम मुरुगुनांथम की मशीनों की मदद से स्वरोजगार मुहैया करवाने का फैसला किया है। 

हाल ही में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्बाज ने भोंडसी जेल का दौरा भी किया। जेल में सैनेटरी पैड बनाने वाली महिलाओं के ज्ञान का आंकलन भी किया। जेल में 64 महिला कैदी हैं जबकि सिर्फ 13 ही यह काम कर रही हैं। इनकी ओर से बनाए गए पैड ही राज्य की अन्य जेलों में महिला कैदियों को नि:शुल्क मुहैया करवाए जाते हैं। प्रोजैक्ट के तहत महिलाओं से ट्रेनिंग के बाद पैड तो बनवाए ही जाएंगे साथ ही उन पैड्स को बेचने के लिए सरकारी कार्यालयों में वेंडिंग मशीनें लगाने का प्रस्ताव भी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!