नितिन गडकरी कल देंगे हरियाणा वासियों को बड़ी सौगात, 17787 करोड़ से बनेंगे नए हाईवे

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Jul, 2020 12:24 PM

haryana will get the gift of a long road

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई यानि कल हरियाणा वासियों को बड़ी सौगात देंगे। राज्य को 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने और जल्द बनने वाले 668 किलोमीटर लंबे रोड की सौगात मिलेगी। इसमें आधा हरियाणा कवर होगा। इसके साथ यह...

डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई यानि कल हरियाणा वासियों को बड़ी सौगात देंगे। राज्य को 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने और जल्द बनने वाले 668 किलोमीटर लंबे रोड की सौगात मिलेगी। इसमें आधा हरियाणा कवर होगा। इसके साथ यह पंजाब और राजस्थान को भी जोड़ेंगे।

नितिन गडकरी वीसी के जरिए इन नए हाईवे का शिलान्यास करेंगे। इन पर 17787 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा 2240 करोड़ की लागत से बने तीन नए हाइवे का उद्घाटन करेंगे। ये हाइवे 190 किलोमीटर लंबे हैं। इस बारे उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में कई नए हाईवे बनाए जाएंगे। जोकि 17 हजार करोड़ से अधिक की राशि से बनेंगे। इससे 6 लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री कल इनका शिलान्यास एवं लोर्कापण करेंगे।

  1. 4 लेन रोहना हसनगढ़ से झज्जर सेक्शन एनएच-334 बी पर 1183 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह 35.45 किलोमीटर लंबा होगा।
  2. 4 लेन पंजाब-हरियाणा बार्डर जींद सेक्शन एनएच-71 पर 857 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। 70 किलोमीटर लंबा यह रोड सोनीपत, हिसार, सिरसा लोकसभा के इलाकों को जोड़ेगा।
  3. 2 लेन जींद-करनाल एनएच-709 ए पर 200 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। यह 85.36 किलोमीटर लंबा है। यह सोनीपत व करनाल लोकसभा के अलावा हिसार लोकसभा क्षेत्र को भी जोड़ेगा। 

नारनौल तक बनेगा 6 लेन रोड

  1. 14 जुलाई के नितिन गडकरी द्वारा ईस्माइलाबाद से नारनौल तक 6 लेन कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड रोड का नींव पत्थर रखा जाएगा। यह रोड 227 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 8650 करोड़ की लागत आएगी।
  2.  एनएच-152डी रोड कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ को जोड़ेगा। 
  3.  4 लेन गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी सेक्शन एनएच-352 डब्ल्यू पर 1524 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। यह 46.11 किलोमीटर लंबा होगा।
  4.  4 लेन रेवाड़ी बाइपास पर अटेली मंडी सेक्शन- ऑफ एनएच-11 पर 1057 करोड़ रुपए खर्च होंगे, यह रोड 30.45 किलोमीटर लंबा होगा। यह भिवानी, महेंद्रगढ़, अलवर और गुड़गांव को जोड़ेगा।
  5.  6 लेन नारनौल बाइपास एनएच-148 बी, एनएच-11 और अटेली मंडी नारनौल सेक्शन ऑफ एनएच- 11 पर 1380 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, यह 40.80 किलोमीटर लंबा होगा। यह भिवानी-महेंद्रगढ़ को साथ जोड़ेगा।
  6.  4 लेन जींद-गोहाना एनएच 352 ए पर 1207 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 40.60 किलोमीटर लंबा होगा। यह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए फायदेमंद होगा।
  7.  4 लेन सोनीपत-गोहाना सेक्शन ऑफ एनएच 352ए होगा। इस पर 1502 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। यह 38.23 किलोमीटर लंबा होगा।
  8. 4 लेन यूपी-हरियाणा बार्डर से रोहना तक 1509 करोड़ रुपए की राशि से 40.47 किलोमीटर लंबा रोड बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!