भाईचारे को बढ़ाने के लिए हरियाणा जोड़ो मुहिम छेड़ेगी ‘आप’

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Jun, 2018 02:11 PM

haryana will add campaign to boost fraternity  you

हरियाणा में बिगड़े भाईचारे को जोडऩे के लिए आम आदमी पार्टी हरियाणा जोड़ो मुहिम छेड़ेगी। यह जानकारी ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाईचारा तोडऩे के लिए तीनों दल सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और...

चंडीगढ़ : हरियाणा में बिगड़े भाईचारे को जोडऩे के लिए आम आदमी पार्टी हरियाणा जोड़ो मुहिम छेड़ेगी। यह जानकारी ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाईचारा तोडऩे के लिए तीनों दल सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और इनैलो दोषी हैं। जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से खराब भाईचारे को फिर से कायम करने के लिए पार्टी यह अभियान छेड़ रही है। जयहिंद ने आशंका जताई कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को नजदीक देख भाजपा फिर से लोगों को आपस में लड़वाने की साजिश कर सकती है।

10 जून से शुरू होने जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान के लिए पार्टी के 2000 सक्रिय पदाधिकारियोंं की ट्रेनिंग दी जा चुकी है और इतना ही नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस संदर्भ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन भी कर चुके हैं। जयहिंद ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रदेशभर में एक लाख सक्रिय वर्करों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

दिल्ली मॉडल को हरियाणा में लागू किया जाएगा : ‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा, कांग्रेस और इनैलो को सी.बी.आई. की संज्ञा दी है। उन्होंने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया। चुनाव के संदर्भ में उन्होंने बताया कि दिल्ली मॉडल को हरियाणा में लागू किया जाएगा और इसी मॉडल पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी। 

आप स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बिजली-पानी सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर अगला चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से नकारते हुए  उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का खाता पूरी तरह से बंद हो चुका है। आप’ का गठबंधन केवल आम आदमी से है और आगे भी रहेगा। दलितों का उत्पीडऩ इतना बढ़ गया है कि जींद में 100 से अधिक दलित परिवारों ने अपना धर्म ही बदल लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!