हरियाणा संस्कृत अकादमी की गीत गायन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2022 03:44 PM

haryana sanskrit academy song competition results declared

हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता व  बाल संस्कृत प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।  संस्कृत गीत गायन में करनाल की पूजा  पाण्डेय अव्वल तो महाराष्ट्र की शुभांगी

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता व  बाल संस्कृत प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।  संस्कृत गीत गायन में करनाल की पूजा  पाण्डेय अव्वल तो महाराष्ट्र की शुभांगी तिवारी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह  संस्कृत बाल गीत प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मीरा प्रथम तो दिल्ली के शुभांग झुंझनूवाला दूसरे स्थान पर रहे।

हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न प्रदेशों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी। इसका परिणाम दिनांक 25 जुलाई, 2022 को मूर्धन्य संस्कृत विद्वानो द्वारा तैयार किया गया है।

विश्व स्तरीय संस्कृत गीत गायन में करनाल की पूजा अव्वल, महाराष्ट्र की शुभांगी तिवारी दूसरे स्थान पर डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि ओपन वर्ग में संस्कृत गीत गायन  प्रतियोगिता में पूजा पाण्डेय (करनाल) ने सर्वाधिक अंक लेकर  प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शुभांगी तिवारी (महाराष्ट्र)ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा प्रतिभा आर्या ( झज्जर) हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत बाल प्रतियोगिता में मीरा सिंह (फरीदाबाद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शुभांग झुनझुनवाला ( दिल्ली)ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वी अनुराग ( कर्नाटक )ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा मानदेय और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। 


अमेरिका, कनाडा से आई वीडियो 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों और प्रवासियों द्वारा विडियो भेजी गई। इसके अलावा देशभर से विभिन्न संस्कृत विश्वविद्यालयों के साथ साथ संस्कृत संस्थानों से भी प्रविष्टियां प्राप्त हुई। पहले दिन से ही संस्कृत प्रेमियों द्वारा इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया | करीब ढाई लाख संस्कृत प्रेमियों ने इसमें सकारात्मक सोच के साथ रुचि दिखाई| दोनों प्रतियोगिताओं में से 20-20 वीडियो का चयन कर इन्हे ज्यूरी को भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!