Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2020 06:51 PM
देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना का हर जवान असली हीरो है, जो देश की सेवा के लिए अपनी जान पर खेल जाते हैं। ऐसा ही एक वीर हरियाणा का लाल बीते दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हो गया।
झज्जर (प्रवीण): देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना का हर जवान असली हीरो है, जो देश की सेवा के लिए अपनी जान पर खेल जाते हैं। ऐसा ही एक वीर हरियाणा का लाल बीते दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हो गया। जानकारी अनुसार जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 28 वर्षीय जांबाज मेजर विनीत गुलिया पुत्र नाहर सिंह निवासी दरियापुर ने वीरगति प्राप्त की, वह आतंकवादियों से पूरी बहादुरी व जांबाजी के साथ लड़े।
खबर है कि मेजर विनीत गुलिया का पार्थिक शरीर बुधवार को गांव दरियापुर पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ मेजर विनीत गुलिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 28 वर्षीय मेजर विनीत राजौरी में तैनात थे।