हरियाणा की रीना भट्टी ने 70 घंटे में फतह की दो चोटियां, अब 2023 में माउंट एवरेस्ट चढ़ने की तैयारी

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2022 11:20 AM

haryana reena bhatti conquered two peaks in 70 hours

हरियाणा के हिसार के श्यामलाल बाग की पर्वतारोही रीना भट्टी ने 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बन गई हैं। माउंट कांग यात्से लद्दाख में 6250...

हिसार(विनोद): हरियाणा के हिसार के श्यामलाल बाग की पर्वतारोही रीना भट्टी ने 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बन गई हैं। माउंट कांग यात्से लद्दाख में 6250 मीटर और माउंट जोजंगो 6240 मीटर ऊंची चोटी है। इससे पहले रीना माउंट किलिमंजारो और नन सहित विभिन्न चोटियों को फतह कर चुकी हैं। वह पैनासॉनिक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 

उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करना है। पर्वतारोही रीना भट्टी ने बताया कि 18 जुलाई को उसने माउंट काग यात्से और 21 जुलाई को माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर तिरंगा फहराया था। दोनों चोटियों को फतह करने के लिए रीना करीब एक साल से प्रैक्टिस कर रही थीं। रीना ने बताया कि अब उसका लक्ष्य वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह करना है।

रीना के पिता बलवान सिंह ऑटो मार्केट में काम करते हैं जबकि माता बाला देवी गृहिणी हैं।रीना भट्टी ने बताया कि हिसार से 10 जुलाई को रवाना हुई थी। 13 जुलाई की शाम को बेस कैंप पहुंची। मगर मौसम खराब होने के कारण बेस कैंप में ही रुकी रही। मौसम साफ होने के बाद 17 जुलाई की रात को चढ़ाई शुरू की और 18 जुलाई को चोटी फतह कर तिरंगा फहराया। वहीं रीना भट्टी ने लोगों से आर्थिक मदद करने की अपील की है, ताकि माउंट एवरेस्ट फतह करने का उसका सपना पूरा हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!