हरियाणा के गौरव दहिया का दिल्ली कोर्ट में जज के पद पर हुआ चयन

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Dec, 2019 02:30 PM

haryana s gaurav dahiya selected as judge in delhi court

खांडा गांव निवासी गौरव दहिया का दिल्ली कोर्ट में सिविल जज के रूप में चयन होने पर रविवार को दहिया खाप द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत दहिया खाप प्रमुख सुरेन्द्र बाणिया ने गौरव दहिया का अभिनंदन करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना...

खरखौदा(शर्मा): खांडा गांव निवासी गौरव दहिया का दिल्ली कोर्ट में सिविल जज के रूप में चयन होने पर रविवार को दहिया खाप द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत दहिया खाप प्रमुख सुरेन्द्र बाणिया ने गौरव दहिया का अभिनंदन करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं, जज के पद पर चयनित हुए गौरव दहिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई राकेश दहिया को दिया।

उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका बड़ा भाई ही वन मैन आर्मी है। जिन्होंने जीवन के हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। इस दौरान दहिया खाप की समस्त सरदारी भी पहुंची और खाप ने गौरव दहिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। जाट संस्था के प्रधान सुरेन्द्र दहिया ने कहा कि गौरव दहिया ने दिल्ली कोर्ट में जज का पद प्राप्त कर पूरे हरियाणा प्रदेश और दहिया खाप का नाम देश में रोशन किया है।

इस दौरान गौरव दहिया के पिता रणधीर सिंह दहिया ने कहा कि एक सिपाही पिता का पुत्र अगर जज बन जाता है तो इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। सम्मान समारोह में राजेन्द्र दहिया, जगदीश दहिया, मुंशी दहिया, आनंद, अजय दहिया, अंकित दहिया आदि दहिया खाप के प्रमुख मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!