दादी के चूरमे का कमाल: एशियाई खेलों में चमके हरियाणा के अयान लोहचब, कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2026 10:32 AM

haryana s ayan lohchab shines at the asian games wins gold medal in kabaddi

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस स्वर्णिम जीत में झज्जर जिले के बुपनिया गांव के रहने वाले खिलाड़ी अयान लोहचब ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस स्वर्णिम जीत में झज्जर जिले के बुपनिया गांव के रहने वाले खिलाड़ी अयान लोहचब ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अयान की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

अयान की जीत की खबर मिलते ही उनकी मां सोनिया, दादी खजानी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर की। परिवार ने कहा कि अयान ने देश और गांव का नाम रोशन किया है और उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। अयान इससे पहले प्रो कबड्डी में भी खेल चुके हैं।

अयान की माँ सोनिया ने बताया कि जब अयान एशियन गेम्स के लिए रवाना हुआ था, तब उसको दादी खजानी देवी ने उसे चूरमा खिलाकर विदा किया था। अब जब वह वापस घर आएगा तो दोबारा अपने हाथों से चूरमा खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि आयन इसी तरह आगे भी देश के लिए मेडल जीतता रहे। अयान की मां सोनिया ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। अयान ने आज देश का नाम रोशन किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी वह देश के लिए इसी तरह पदक जीतता रहेगा। अयान के भाई सुमित ने बताया कि  30 सितंबर को घर लौटने पर बुपनिया गांव में भव्य स्वागत समारोहआयोजित किया जाएगा। गांव के लोग भी अपने बेटे की इस उपलब्धि का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!