हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी कोरोना महामारी के संकट में प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए तैयार : राज्यपाल

Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2021 04:34 PM

haryana red cross society ready to assist the people state corona epidemic

हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी कोरोना महामारी के संकट की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों की हर सम्भव सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बात हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी कोरोना महामारी के संकट की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों की हर सम्भव सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बात हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य, जो हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आज यहां हरियाणा राजभवन से फरीदाबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी व भारत विकास परिषद के सहयोग से तैयार किए गए 75 बेड के कोविड अस्पताल का वर्चयुल उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राज भवन में रेडक्रॉस के संस्थापक हैनरी ड्यूना की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। साथ ही, उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी (हरियाणा राज्य शाखा) और सेंट जॉन एम्बुलेंस की स्वर्ण जयंती पर दो पुस्तकों ‘जर्नी ऑफ 50 यिर्स’-रेड क्रॉस और ‘जर्नी ऑफ 50 यिर्स’-सेंट जॉन का विमोचन भी किया।

उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी (हरियाणा राज्य शाखा) और सेंट जॉन एम्बुलेंस की स्वर्ण जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि संकट की इस घड़ी में इस महामारी से लडऩे में इन संस्थाओं के निष्ठावान स्वयंसेवकों का सहयोग करें और सतर्कता से अपना बचाव भी करें।  उन्होंने कहा कि इस चुनौतिपूर्ण समय में यह संस्था निरंतर मानवसेवा के कार्यों के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी से 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग की है, जिसमें से 40 कंसंट्रेटर हरियाणा को मिल चुके हैं, जिससे मरीजों को बहुत मदद मिली है। शेष ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आने पर सभी जिलों में इनका वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा रक्त एवं रक्त प्लाज्मा की बढ़ती मांग को मद्देनजर रखते हुए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों  के लिए भारत विकास परिषद द्वारा भी आक्सीजन सिलैंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव श्री आर0 के0 जैन, भारत विकास परिषद व हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्षा श्रीमती सुुष्मा गुप्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री आर.के.जैन व श्री डी.आर. शर्मा ने कोविड संक्रमन के बचाव में समिति द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!