HCS भर्ती मामले में इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2022 09:29 AM

haryana recruitment scam big relief to former cm omprakash

जे.बी.टी. घोटाले में सजा काट चुके पूर्व मुख्यमंत्री और इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को एक बड़ी राहत मिली है। विजीलैंस ने एक बड़े मामले में उन्हें क्लीन चिट दी है। इससे चौटाला समर्थक काफी उत्साहित हैं।  विजीलैंंस ने चौटाला को

फरीदाबाद : जे.बी.टी. घोटाले में सजा काट चुके पूर्व मुख्यमंत्री और इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को एक बड़ी राहत मिली है। विजीलैंस ने एक बड़े मामले में उन्हें क्लीन चिट दी है। इससे चौटाला समर्थक काफी उत्साहित हैं।  विजीलैंंस ने चौटाला को साल 2002 में हुई हरियाणा सिविल सर्विसेज भर्ती मामले में क्लीन चिट दे दी। दरअसल विजीलैंंस को भर्ती की अनियमितता के मामले में कार्रवाई करने पर चौटाला के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला।

बता दें कि 101 अभ्यर्थी ऐसे थे जिनकी 198 उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी मिली थी। भर्तियों में अनियमितता को लेकर 21 लोगों को आरोपी बनाया गया, उनमें से 3 लोगों की तो मौत भी हो चुकी है। इनमें हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्कालीन सदस्य मेहर सिंह सैनी और गुलशन भारद्वाज के साथ ही प्रशिक्षक डा. के.डी. पांडे शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में विजीलैंंस ब्यूरो की तरफ से पिछले 17 सालों से जांच की जा रही है जिसमें हरियाणा लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 21 लोगों को इस मामले में संलिप्त पाया गया था। विजीलैंस ब्यूरो ने 20 साल पहले चौटाला सरकार में हुई एच.सी.एच. भर्ती में बड़ी गड़बडिय़ां पकड़ी थीं। ब्यूरो ने 18 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसकी तरफ से सरकार आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डा. के.सी. बांगड़, सचिव हरदीप सिंह और अन्य सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 19 के तहत केस चलाने की अनुमति मांगी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!