हरियाणा पुलिस के जवानों का कार्य जोखिम भरा: खट्टर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 May, 2018 08:45 AM

haryana police jawans work risk

जवानों को अपनी ड्यूटी नैतिकता, न्याय, निडरता से करनी चाहिए और अब जिले में कार्य करते समय नैतिकता से भी कार्य करना चाहिए। उक्त शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन पुलिस अकादमी परिसर......

घरौंडा(टिक्कू): जवानों को अपनी ड्यूटी नैतिकता, न्याय, निडरता से करनी चाहिए और अब जिले में कार्य करते समय नैतिकता से भी कार्य करना चाहिए। उक्त शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन पुलिस अकादमी परिसर में 84वें बैच पासिंग आउट परेड दीक्षांत समारोह में कहे।

लगभग 4200 जवानों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई दी और 4 मूलमंत्र भी दिए। सी.एम. इससे पूर्व 14 जनवरी को मधुबन अकादमी में आए थे और एक कार्यक्रम के दौरान 3 मूल मंत्र देकर गए थे, लेकिन आज निडरता का चौथा मूलमंत्र भी देंगे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उन जवानों का दीक्षांत समारोह है जिनकी नियुक्तियां निष्पक्ष व ईमानदारी व योग्यता के आधार पर हुई हैं। सी.एम. ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पहला प्रदेश है। जिसमें पुलिस जवानों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। 

इसी के साथ जिस जवान की ड्यूटी के दौरान शहीद होता है तो सरकार मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। जिसमें 20 लाख रुपए उसके आश्रितों व 5-5लाख रुपए उसके माता-पिता को देगी। इसी के साथ घायल जवानों को विभिन्न श्रेणियों  में 15 लाख, 10 लाख व 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

समारोह दौरान लगभग 6 जवान बेहोश होकर गिरे। जवानों को बेहोश होता देख सी.एम. ने  कहा कि गर्मी ज्यादा होने के कारण वे अपना भाषण छोटा ही रखेंगे। मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल सभी जवानों की 4 दिनों की छुट्टी की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!