हरियाणा पुलिस महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए निभा रही प्रभावशाली भूमिका

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Jan, 2021 10:15 PM

haryana police influential role to instill a sense of security in women

हरियाणा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए बीते वर्ष 2020 में अपनी महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया। जहां महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निस्तारण किया गया, वहीं जनवरी से...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए बीते वर्ष 2020 में अपनी महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया। जहां महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निस्तारण किया गया, वहीं जनवरी से नवंबर 2020 के बीच 1091 हेल्पलाइन पर प्राप्त 88,000 शिकायतों में से 2802 को एफआईआर में तब्दील किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम अगेंस्ट वूमन) हरियाणा, कला रामचंद्रन ने कहा कि 1091 पर देश में कहीं से भी शिकायत दी जा सकती है। महिला पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक जिले में प्राथमिकता पर ऐसी शिकायतों को सुनने के लिए विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संकट की स्थिति में महिलाओं को पैनिक बटन की सुविधा देने वाले सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन ’’दुर्गा शक्ति ऐप’’ के साथ इसी अवधि में 51,000 से अधिक नए यूजर जुडे़ हैं, जिससे डाउनलोड की संख्या 2.17 लाख से उपर पंहुच गई है। गूगल व एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस ऐप पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते साल 21 प्राथमिकी दर्ज की, 33 मामलों में निवारक कार्रवाई की गई तथा बाकी 1100 से अधिक मामलों को सौहार्दपूर्वक तरीके से हल किया गया। यहां तक कि पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के यूजर ने भी किसी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुर्गा शक्ति ऐप इंस्टॉल की है।

रामचंद्रन ने बताया कि पहले कई महिलाएं अपने खिलाफ अपराध को रिपोर्ट करने में संकोच करती थीं। अब महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायत दर्ज कराना आसान हो गया है। साथ ही पुलिस नई पहलों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही है। हम महिला सुरक्षा को बढ़ाने, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में अधिक जागरूक बनाने सहित आवश्यकता की स्थिति में निसंकोच पुलिस सहायता लेने के लिए प्रोत्साहन करने पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में दुर्गा शक्ति ऐप सहित महिला सुरक्षा के अन्य उपायों का विस्तार किया जाएगा। हरियाणा पुलिस राज्य सरकार के निर्देशन व डीजीपी मनोज यादव की देखरेख में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में बेहतर स्थान
हमारे समन्वित एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ही हरियाणा पुलिस ने इंवस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (आईटीएसएसओ) रैंकिंग प्रणाली में देश भर में 6 वां स्थान हासिल किया है। आईटीएसएसओ डैशबोर्ड सभी स्तरों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए उपलब्ध एक ऑनलाइन मॉड्यूल है जो राज्य पुलिस को बलात्कार के मामलों में दो महीने के भीतर जांच पूरी करने के लिए वास्तविक समय की निगरानी और प्रबंधन की अनुमति देता है। हरियाणा पुलिस वर्तमान में 54.2 प्रतिशत की अनुपालन दर के साथ देश में छठे स्थान पर है।

200 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क
महिलाओं के खिलाफ अपराध को एक बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 33 महिला पुलिस स्टेशन संचालित हैं जो महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक और महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए 200 पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!