मां के साथ रिश्ते से खफा बेटे ने ली जान, यमुनानगर में शिव कुमार की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश...दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2026 04:53 PM

haryana police exposed the brutal murder of shiv kumar in yamunanagar

यमुनानगर के गांव नगांवा जागीर के खेतों में मिले बुड़िया निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

यमुनानगर(सुरेन्दर): यमुनानगर के गांव नगांवा जागीर के खेतों में मिले बुड़िया निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अपनी मां के साथ मृतक के संबंधों से खफा होकर बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

 मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रजत गुलिया ने बताया कि 17 अक्टूबर को नगांवा जागीर के खेतों में शिव कुमार उर्फ शिबू का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला था। मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शुरुआत में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन शव बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर सीआईए-1 (क्राइम ब्रांच-1) की टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार और उसके दोस्त किरण पाल (दोनों निवासी नगांवा जागीर) को गांव मंडौली के पास यमुना नदी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी मां सुनीता के साथ शिव कुमार के काफी समय से संबंध थे। उसने शिव कुमार को कई बार चेतावनी दी और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी रंजिश और गुस्से में आकर उसने अपने दोस्त किरण पाल को साथ मिलाकर शिव कुमार की हत्या का प्लान बनाया और वारदात को अंजाम दे दिया।

 पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!