Haryana Top 10: डिप्टी सीएम आज रोहतक ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेंगे,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 02 Oct, 2022 07:23 AM

haryana news top 10 news big updates news of the day haryana hindi news

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज रोहतक ग्रीवेंस कमेटी की 2 बजे  बैठक लेंगे।

डेस्क: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज रोहतक ग्रीवेंस कमेटी की 2 बजे  बैठक लेंगे। ग्रीवेंस के चेयरमैन बनने के बाद डिप्टी सीएम की पहली बैठक होगी। इसके साथ ही शाम साढे़ चार बजे शहीद सतपाल को  श्रद्धांजली देने बोहर गांव पहुंचेगे। 

दीपेंद्र हुड्डा ने मलिकार्जुन खड़गे की जमकर की तारीफ, कहा- उनके अनुभव का कांग्रेस को मिलेगा लाभ

कांग्रेस में आजकल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए खींचतान जारी है और हरियाणा कांग्रेस ने मलिकार्जुन खड़गे को अपना समर्थन लगभग दे दिया है जिसके संकेत कल ही मलिकार्जुन खडगे के नामांकन के दौरान देखने को मिला था, जब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उनका नामांकन करवाने कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे थे। 

अवैध धंधों से संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ की जा रही प्रदेश में कड़ी कार्रवाई: अनिल विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अवैध धंधों से संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हरियाणा में की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बम्बीहा गैंग की ओर से मिली धमकी के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है और इसे चैक कराया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने जनता दरबार के दौरान फौजी पति की शिकायत पर उसकी पत्नी महिला एसपीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए है। 

आजादी के 75 साल बाद भी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं : संजय सिंह 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा शनिवार को आदमपुर के गांव बीड बबरान के सरकारी स्कूल में पहुंचे और स्कूली बच्चों से बातचीत की। इस दौरान संजय सिंह ने वहां के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी स्कूलों में बच्चे नीचे बैठने पर मजबूर हैं। 

सोनीपत: कहर बरपा रहा डेंगू बुखार, मरीज ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम

सोनीपत जिले में डेंगू बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जानलेवा बने डेंगू से पहली मौत जीवन नगर में हुई है। जीवन नगर के व्यक्ति ने दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में अब तक डेंगू के 34 मरीज मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 655 पेटियां जब्त, 4 लोग गिरफ्तार

सिरसा सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध रूप से कंटेनर में भरकर तस्करी कर पंजाब से हरियाणा के चरखी दादरी ले जाई जा रही 655 पेटी शराब को पकड़ा है। वहीं शराब की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही शराब ठेकेदार की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है।  

हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता देवेंद्र चावला बीजेपी में होंगे शामिल

हरियाणा कांग्रेस को यमुनानगर में करारा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चावला ने हाथ का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।  बता दें कि देवेंद्र चावला 30 साल  से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खासमखास भी रहे हैं। देवेंद्र चावला के बीजेपी में शामिल होने की खबर मिलते ही उनके जगाधरी आवास पर आज सुबह कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ पड़ा। 

भाजपा पंचायत व ब्लाक समिति के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी : धनखड़

कैथल में आज भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंचायत चुनाव सरपंच, पंच व ब्लॉक समिति भाजपा चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी।  जिला परिषद चुनाव के बारे में पार्टी में दोनों प्रकार के विचार शामिल हैं कि सिंबल पर लड़े या बिना सिंबल पर चुनाव लड़े यह हमारी चुनाव कमेटी चुनावों से पहले निर्णय ले लेगी। 

CM फ्लाइंग ने बरामद किया 4321 किलोग्राम डिस्पोजल प्लास्टिक, 11 घंटे चली छापेमारी 

 डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री बेचने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर 4321 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद किया है । करीब 11 घंटे तक यह छापेमारी चली। छापेमारी के दौरान शहर के व्यापारियों ने टीम का विरोध भी किया गया। करीब आधे घंटे तक व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बहस होती रही।  

पहले मौसम और अब सरकारी अनदेखी की मार झेल रहे लोग : हुड्डा 

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि मौसम के बाद हरियाणा की जनता अब सरकारी अनदेखी की मार झेल रही है। बारिश बंद होने के 5 दिन बाद भी खेतों, सड़कों और रिहायशी इलाकों से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब तक किसानों को फसलों में हुए नुक्सान का मुआवजा भी नहीं दिया गया। 

खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ना चाहती है: कुमारी शैलजा 

कांग्रेस की कार्यकारिणी की सदस्य कुमारी शैलजा ने कहा कि वह और मल्लिकार्जुन खड़गे दलित परिवार से आए हैं। लेकिन पार्टी जाति को लेकर नहीं अध्यक्ष के रूप में  देख रही है,बल्कि खड़गे के अनुभव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उनके के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहती है। साथ ही कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी देश में चल रहे कई मुद्दों को लेकर लोगों के बीच भारत जोड़ो यात्रा के रूप में पहुंच रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!