Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2021 10:07 AM
किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सांगवान खाप के प्रधान है। उन्होंने चरखी दादरी में हुई सांगवान खाप की पंचायत में यह ऐलान किया। सांगवान
चंडीगढ़(धरणी): किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वह सांगवान खाप के प्रधान है। इस्तीफे देने का फैसला चरखी दादरी में हुई सांगवान खाप की पंचायत में यह ऐलान किया था।
बता दें कि सोमबीर सांगवान दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच कर गए थे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान ने किया। इसके बाद सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। सोमवीर ने कहा कि उनके लिए किसी भी पद से बड़ा समाज और लोगों का हित है।