Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 07 Jul, 2019 10:03 PM

haryana news read 10 big news of haryana throughout the day 07 july

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

स्नेह की प्रतिमा स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा जी की याद में प्रदेश भर में लगे फ्री मेडिकल कैंप
पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक पदमश्री श्री विजय चोपड़ा जी की धर्मपत्नी सेवा, स्नेह और सद्भाव की प्रतिमा स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की याद में रविवार को हरियाणा के विभिन्न जिलों व शहरों में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार के रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई व मुफ्त दवाओं का वितरण...

हरियाणा: 75 पार के लक्ष्य के लिए भाजपा ने शुरू किया विजन डॉक्यूमेंट 2019
 विधान सभा चुनावों में अबकी बार 75 पार के लक्ष्य पर कम कर रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट 2019 की शुरुआत की है। विजन डॉक्यूमेंट 2019 की पहली बैठक गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई, जिसमें विजन डॉक्यूमेंट कमेटी के सभी 9 सदस्य शामिल हुए।

गठबंधन कर धोखा झेलना पड़ा है, अब 90 विधानसभाओं पर उतारेंगे उम्मीदवार: सैनी
विधानसभा चुनावों को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी हुंकार भर दी है। जिसके चलते उन्होंने आज रादौर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेशस्तरीय न्याय व समानता रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रथ यात्रा में सवार पार्टी सुप्रीमो ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।

राम बिलास शर्मा ने लंदन में फहराया भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने रविवार को लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया गया तो प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। शिक्षा मंत्री हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में...

इनेलो नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर दुष्यंत ने कही ये बात...
जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इनेलो के नेताओं की भाजपा में एंट्री के सवाल पर कहा कि मैंने तो बहुत समय पहले कहा था कि विधानसभा चुनाव तक लोग कहेंगे कि 'एक थी इनेलो' वैसा आज हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो का अस्तित्व कहां रह गया, वो सबको दिख रहा है। दुष्यंत आज सिरसा में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी BJP में शामिल, बड़े नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता
मशहूर डांसर सपना चौधरी ने रविवार को दिल्ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपना चौधरी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई। भाजपा ने देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है जिसके तहत वे...

नेताओं का इनेलो को अलविदा कहने का सिलसिला जारी, वरिष्ठ नेता साधु राम ने छोड़ी पार्टी
लगभग 47 वर्ष पूर्व चौधरी देवीलाल के साथ रहकर राजनीति करने वाले टोहाना से इनेलो की टिकट पर प्रत्याशी रहे साधु राम कन्हडी ने सैंकडो कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने साधुराम कन्हडी व उनके साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई। वहीं इस मौके पर बराला ने कहा कि...

फर्जी तरीके से आर.टी.जी.एस. अपने खाते में करवाकर निकाल लिए 4,51,388 रुपए
नई अनाजमंडी स्थित एस.बी.आई. की ब्रांच में 2 उपभोक्ताओं द्वारा आर.टी.जी.एस. के जरिए लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला बैंक प्रबंधक के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की अपने स्तर पर गहनता से जांच कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत अचिना निवासी पुष्कर व बलियाली निवासी दीपक...

गुलाम नबी आजाद ने दिया अशोक तंवर को बड़ा झटका
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद अशोक तंवर द्वारा बनाई गई हरियाणा इलेक्शन प्लानिंग और मैनेजमेंट कमेटी को भंग कर दिया है। दरअसल अशोक तंवर 3 दिन पहले ही अशोक तंवर ने हाई कमान की बिना एप्रूवल के इस कमेटी गठित को किया था। जिसके बाद गुलाम नबी आजाद ने इसे भंग कर...

नशे में धुत हरियाणा प्रदेश की ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’
हरियाणा प्रदेश की पुलिस सेवा, सुरक्षा और सहयोग के दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन पुलिस के कुछ अधिकारी ऐसे है जो खाकी को दागदार करने से बाज नहीं आते और उन्हें ही आम जनता से सेवा, सुरक्षा और सहयोग की जरुरत पड़ जाती है। ताजा मामला सिरसा से है जहां पुलिस अधिकारी एएसआई सत्यवान की ड्यूटी बाइक राइडर के तौर रहती है लेकिन...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!