Edited By vinod kumar, Updated: 26 Mar, 2020 02:30 PM
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच हरियाणा के यमुनानगर जिला से एक राहत की खबर आई है। यहां अभा तक कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। अब तक जितने भी सेंपल भेजे गए सब की रिपोर्ट नेगटिव है। यह जानकारी सीएमओ डॉ विजय दहिया ने दी है।
यमुनानगर (सुमित): देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच हरियाणा के यमुनानगर जिला से एक राहत की खबर आई है। यहां अभा तक कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। अब तक जितने भी सेंपल भेजे गए सब की रिपोर्ट नेगटिव है। यह जानकारी सीएमओ डॉ विजय दहिया ने दी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कुछ लोग डर फैलाने का प्रयास कर रहे है जोकि बिल्कुल गलत है। डॉ विजय ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर अगर दुष्प्रचार करेगा या झूठी अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। संयम रखे और सावधानी भी।
डॉ विजय ने कहा कि खुद को समय-समय पर सेनेटाइज करते रहें, यदि कोई समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर पर फोन कर सूचित करें। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार कहा गया है कि खाद्य आपूर्ति की किसी प्रकार की कमी नहीं है, जरूरत का सभी सामान उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों इसके के लिए प्रशासन का सहयोग करें।