नेवी के जवान को दी गई अंतिम विदाई, एक हादसे में दुनिया को अलविदा कह गया हरियाणा का लाल

Edited By Isha, Updated: 26 May, 2020 01:19 PM

क्षेत्र के गांव कबलाना के वीर सपूत गौरव दत्त शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद गौरव इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। परिजनों के मुताबिक गौरव की सोमालिया जाने वाले जहाज पर ड्यूटी

झज्जर (प्रवीण धनखड़): क्षेत्र के गांव कबलाना के वीर सपूत गौरव दत्त शर्मा ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद गौरव इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। परिजनों के मुताबिक बता दें कि गौरव 19 मई को समुद्र में जहाज के इंजन को चालू करते समय पाइप फटने से सोमालिया में शहीद हो गए। गौरव के शहीद होने की सूचना पर परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। परिजनों और ग्रामीणों को अपने वीर बेटे की शहादत पर गर्व भी था और आंखें भी  नम थी।
PunjabKesari
करीब सांय गौरव का पार्थिव शरीर गांव में लाया गया। सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिलों पर सवार युवाओं का काफिला अपने वीर भाई के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचा और भारत माता के  नारों से गांव कबलाना का स्टेडियम गूंज उठा। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था और भारत माता की जय, शहीद गौरव अमर रहे के नारे लगाए। बाद में सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ शहीद गौरव का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्क्ल , जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम शिखा, डीएसपी शमशेर सिंह, सदर थाना प्रभारी  राजेश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि भेट  की। इंडियन नेवी और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने फायर करके भी  श्रद्धाजंलि अर्पित की।

PunjabKesari
16 फरवरी को हुई थी शादी
गौरव शर्मा की 16 फरवरी को शादी थी। जिस घर और मोहल्ले में शादी की शहनाई गूंजी थी वही अब 99 दिन बाद 25 मई को मातमी धुन को यहां के लोगों ने सुना। गौरव दत्त की शादी झज्जर जिले के गांव धारौली की पूनम के साथ हुई थी। 10 मार्च काे घर से ड्यूटी पर गया था गाैरव।

आठ वर्षो से इंडियन नेवी में दे रहे थे सेवाएं
परिजनों के मुताबिक  गौरव दत्त शर्मा सुपुत्र नरेश शर्मा इंडियन नेवी में पिछले आठ वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहा था। गौरव वॉलीवाल के बेहतरीन खिलाड़ी था।  जिसके चलते कई बार इंडियन नेवी द्वारा उसे पुरस्कृत भीकिया गया था। उसके पिता इलेक्ट्रिशयन है और भाई भारतीय  रेलवे में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बीते फरवरी माह में ही गौरव की शादी हुई थी। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!