Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2021 02:24 PM
विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के विधायकों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा सचिवालय एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा
चंडीगढ: विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के विधायकों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस संबंध में जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि 10 मार्च को विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पंजाब के विधायकों ने घेराव का प्रयास किया था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह से बात की थी।
गुप्ता ने पत्र लिख कर इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने का भी आग्रह किया था। इस पर राणा केपी सिंह ने खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)