कष्ट निवारण समिति के लिए जिले हुए अलॉट, जानिए कौन सुनेगा आपके क्षेत्र की समस्याएं

Edited By Isha, Updated: 04 Dec, 2019 12:49 PM

haryana home minister anil vij kasht nivaran samiti

हरियाणा सरकार ने जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरपर्सन की लिस्ट जारी कर सभी कैबिनेट मंत्रियों व राज्य मंत्रियों को जिले अलॉट कर दिए हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर गुरुग्राम जिले

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरपर्सन की लिस्ट जारी कर सभी कैबिनेट मंत्रियों व राज्य मंत्रियों को जिले अलॉट कर दिए हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर गुरुग्राम जिले की ही समस्याओं का निवारण करेंगे वहीं डिप्टी सीएम को फरीदाबाद व पानीपत जिला दिया गया है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में सबसे ज्यादा कार्रवाई के लिए फेमस रहे गृह मंत्री अनिल विज को इस बार रोहतक व सिरसा जिला दिया गया है। 

 

ये होंगे कष्ट निवारण समिति के चेयरपर्सन

सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद, पानीपत
गृह मंत्री अनिल विज रोहतक, सिरसा
शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर करनाल, अम्बाला
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा सोनीपत, कैथल
बिजली मंत्री रणजीत सिंह हिसार, फतेहाबाद
कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल चरखी दादरी, महेंद्रगढ़
सहकारिता मंत्री बनवारी लाल नूहं, पलवल
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव रेवाड़ी, झज्जर
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा कुरुक्षेत्र
पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री अनूप धानक भिवानी, जींद
खेल मंत्री संदीप सिंह पंचकूला, यमुनानगर 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!