Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jun, 2017 06:16 PM
आज रात 12 बजे पूरे देश में नए टैक्स सिस्टम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) का आगाज हो जाएगा। इसके बाद कल से कई चीजों के दामों पर इसका असर
गुरुग्राम: आज रात 12 बजे पूरे देश में नए टैक्स सिस्टम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) का आगाज हो जाएगा। इसके बाद कल से कई चीजों के दामों पर इसका असर पडेगा। वहीं जीएसटी लागू होने से पहले व्यापारी अपना स्टॉक बेचने के लिए प्री जी.एस.टी. सेल के तहत ग्राहकों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं। जिसके चलते गुरुग्राम में आज रात 12 बजे तक मॉल्स खुले रहेंगे। जहां ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं कई चीजों पर 50% से अधिक की भी छूट दी जा रही है। कर सुधार के मामले में जीएसटी को आजाद भारत का सबसे बड़ा कदम बताया जा रहा है। चूंकि जीएसटी का मकसद 'टैक्स पर टैक्स' को खत्म करना है, इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि समय के साथ वस्तुओं तथा उत्पादों पर कर का बोझ कुल मिलाकर कम होगा।
क्या है GST
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर है। जीएसटी के तहत वस्तुओं और सेवाओं पर एक समान टैक्स लगाया जाता है। जहां जीएसटी लागू नहीं है, वहां वस्तुओं और सेवाओं पर अलग-अलग टैक्स लगाए जाते हैं। जीएसटी लागू हो जाने के बाद हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक कर लगेगा। वैट, एक्साइज और सेवा कर का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।