कोरोना संकट में पत्रकारों के लिए इतने लाख का बीमा करवाएगी हरियाणा सरकार

Edited By Shivam, Updated: 22 Apr, 2020 11:23 PM

हरियाणा सरकार ने कोरोना संकट के समय जान जोखिम में डाल कर जनता तक सही समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे पत्रकारों के लिए जीवन बीमा कवर की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम उनके काम की सराहना करते हैं और ये निर्णय लिया है कि...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने कोरोना संकट के समय जान जोखिम में डाल कर जनता तक सही समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे पत्रकारों के लिए जीवन बीमा कवर की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम उनके काम की सराहना करते हैं और ये निर्णय लिया है कि कोरोना के इस पीरियड में कार्य करने वाले सभी एकरिडेटिड व रेकॉगनाईज्ड पत्रकारों को भी 10 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा में बुधवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 250 पहुंच गया। सोनीपत और गुरुग्राम में 4-4 और अम्बाला में 1 नया मरीज सामने आया है। गुरुग्राम के चार अलग-अलग इलाकों से 4 केस मिले, जबकि सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और तीन मुस्लिम व्यक्ति एक ही परिवार के पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 11 मरीज ठीक होकर घर भी गए। इसमें अम्बाला से 3, फरीदाबाद से 4, नूंह से 2 और पलवल व पंचूकला से 1-1 मरीज ठीक होकर घर गया है।

अब कुल 103 एक्टिव मरीज बचे
हरियाणा में अब अस्पतालों के अंदर 103 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। अभी भी नूंह जिले में ही सबसे ज्यादा 29 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि मरीजों का आंकड़ा इसी जिले में टॉप पर था। हरियाणा के चरखीदादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं बचा है। सब ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अम्बाला, भिवानी, हिसार और पानीपत में महज 1-1 मरीज बचा है।

प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या
राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 250 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 41, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत में 13, अम्बाला में 12, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 264 बनता है।

144 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
हरियाणा में अब कुल 144 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 28, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में 26-26 मरीज, अम्बाला में 10, करनाल में 5, सिरसा और पानीपत में 4-4, यमुनानगर और पंचकूला में 3-3, सोनीपत और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 158 बनता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!