बड़ा फैसला: केरल के कन्नूर में फंसे जवानाें काे वापस लाएगी हरियाणा सरकार

Edited By vinod kumar, Updated: 01 May, 2020 02:32 PM

वैश्विक महामारी काेविड-19 के संक्रमण के चलते केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के 22 जवानाें काे सरकार वापस लाएगी। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर ने दी है।

चंडीगढ़(धरणी): वैश्विक महामारी काेविड-19 के संक्रमण के चलते केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के 22 जवानाें काे सरकार वापस लाएगी। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर ने दी है। 

PunjabKesari, haryana

उन्हाेंने ट्वीट कर लिखा कि लॉकडाउन के चलते केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के सभी 22 जवानों को सरकार वापस लेकर आएगी। कोरोना वायरस से पैदा हुई संकट की इस घड़ी में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा व सुविधा हमारा दायित्व है और हम पूरी निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

हरियाणा के विदेश और देश के दूसरे राज्याें में फंसे लाेगाें के वापस लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार पहले राजस्थान के काेटा में फंंसे राज्य के 800 से अधिक छात्राें काे घर वापस लेकर आई। वहीं अब केरल में फंसे जवानाें काे वापस लाएगी। इसके साथ ही सरकार विदेशाें में फंसे विद्यार्थियों काे भी वापस लाने की तैयार कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!