Edited By vinod kumar, Updated: 09 Apr, 2020 05:21 PM
हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम के लिए 2588 पंचायतों को सैनिटाइजेशन के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि जारी की। दो लाख रुपये से कम आय वाली पंचायतों को यह राशि दी जाएगी।
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम के लिए 2588 पंचायतों को सैनिटाइजेशन के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि जारी की। दो लाख रुपये से कम आय वाली पंचायतों को यह राशि दी जाएगी।
वहींं इसके साथ मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर ने अन्य पंचायतों, जिनकी आय 2 लाख रूपए से है अधिक, को भी खर्च करने की मंजूरी दी है। इसमें प्रत्येक पंचायत सैनिटाइजेशन पर 20 हजार रूपए खर्च कर सकती है।
दरअसल, स्वच्छता गतिविधियों के लिए विभिन्न जिलों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी। राज्य सरकार ने स्व संसाधनों वाली ग्राम पंचायतों को स्वयं स्वच्छता गतिविधियों को संचालित करने के लिए कहा है। अपने स्वयं के संसाधनों (एफडी पर प्राप्त ब्याज आय सहित) से दो लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाली ग्राम पंचायतों को 20-20 हजार रुपये जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।