हरियाणा सरकार ने 24 न्यायायिक अफसराें को किया पदोन्नत, यहां देखें पूरी डिटेल

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Dec, 2019 04:19 PM

haryana government promoted 24 judicial officers

हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की सिफारिश पर 24 न्यायायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरसा के सुनील जिंदल, पंचकूला...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की सिफारिश पर 24 न्यायायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरसा के सुनील जिंदल, पंचकूला के रोहित वत्स, सोनीपत के निशांत, गुरूग्राम के सिविल जज अमित सहरावत, चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकादमी की फैकल्टी मैंबर डॉ. नंदिता कौशिक, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त सदस्य सचिव मनपाल रामावत, विधि एवं विधायी विभाग की ओएसडी नताशा शर्मा शामिल हैं।

चंडीगढ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक फुटेला, गुरूग्राम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, एसएसएससी चंडीगढ के सदस्य सचिव मनप्रीत सिंह, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के सचिव विवेक गोयल, झज्जर के विकास गुप्ता, नारनौल के सूर्य चंद्र कांत, रेवाड़ी के मोहित अग्रवाल, हिसार की निधि बंसल, पलवल के सिविल जज सुखप्रीत सिंह, पानीपत के सिविल जज तरूण सिंगल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फतेहाबाद की सचिव नेहा नोहरिया, फतेहाबाद की सिविल जज अर्चना यादव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद की सचिव मोना सिंह, फरीदाबाद के सिविल जज सुनील कुमार-॥, भिवानी की सिविल जज ज्योति लांबा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जींद के सचिव डॉ. अशोक कुमार और रजिस्ट्रार रीयल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के सुनील कुमार दीवान शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!