हरियाणा सरकार ने इतिहास के पाठ्यक्रम में किया बड़ा बदलाव, अब ये पढ़ेंगे बच्चे

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Dec, 2019 06:48 PM

haryana government made a big change in the history curriculum

अब हरियाणा में छठी से लेकर बारहवीं तक इतिहास में अकबर और सिकंदर को हटाकर भारतीय योद्धाओं को पढ़ाया जाएगा। हरियाणा में स्‍कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम के इतिहास की पुस्‍तक में बड़ा बदलाव होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नई पुस्तकें तैयार कर...

डेस्क: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में इतिहास के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। अब में छठी से लेकर बारहवीं तक इतिहास में अकबर और सिकंदर को हटाकर भारतीय योद्धाओं को पढ़ाया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नई पुस्तकें तैयार कर दी गई हैं। नए सत्र से प्रदेश के 15 लाख से अधिक छात्रों को नया इतिहास पढऩे का मौका मिलेगा।

दरअसल, केंद्रीय मानव संशाधन मंत्रालय ने इतिहास के पाठ्यक्रम को बदलने के लिए 25 अप्रैल 2017 को देशभर के शिक्षा बोर्डों के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। हरियाणा में पाठ्यक्रम को बदलने के लिए एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) और शिक्षा बोर्ड की ड्यूटी लगाई गई। साथ ही शिक्षा बोर्ड को इतिहास की पुस्तकें प्रकाशित करने का दायित्व भी सौंपा गया था।

अब तक पढ़ाए जा रहे इतिहास में छठी से आठवीं कक्षा तक अलग पाठ्यक्रम था और नौवीं से 12वीं तक अलग। ऐसे में आठवीं से आगे नौवीं में इतिहास की तारतम्यता(सतता) टूट रही थी। अब छात्रों को सिलसिलेवार इतिहास पढऩे का मौका मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!