हरियाणा सरकार को सफाई कर्मचारियों से आती है बदबू, दलितों के घर भोजन का ड्रामा क्यों: नरेश शास्त्री(V

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 07 May, 2018 04:15 PM

एक तरफ सरकार के बडे नेता दलितों के घर भोजन कर रहे हैं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों से बात तक नहीं की जा रही है। लगता है शायद हरियाणा सरकार के नेताओं को सफाई कर्मचारियों से बदबू आती है- ये कहना है नगर पालिका....

फरीदाबाद(अनिल राठी): एक तरफ सरकार के बडे नेता दलितों के घर भोजन कर रहे हैं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों से बात तक नहीं की जा रही है। लगता है शायद हरियाणा सरकार के नेताओं को सफाई कर्मचारियों से बदबू आती है- ये कहना है नगर पालिका कर्मचारियों के प्रदेश महासचिव नरेश शास्त्री का। उन्होंने आज एक प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी है कि ठेकेदारी प्रथा हटाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 15000 न्यूनतम वेतन देने, कर्मचारियों के साथ किये गए वादे पूरे करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन तीन दिवसीय हड़ताल करने जा रहे है। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 11 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी।
PunjabKesari
सर्व कर्मचारी संघ के बेनर तले नगर पालिका कर्मचारियों के प्रदेश महासचिव नरेश शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा ने एक प्रैसवर्ता कर ये जानकारी दी है। कहा कि वो 8 तारीख को इसके विरोध में पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेंगे। फिर 9 तारीख से तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल सभी निगम और नगर पालिकाओं के मुख्यालय पर शुरू की जाएगी। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के 30 हज़ार कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान विधायक , मंत्रियों के घरों और ऑफिसों का घेराव भी हो सकता है। 
PunjabKesari
प्रदर्शन करने जा रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि बिजली पानी फायर ब्रिगेड जैसी सुविधाओं के कर्मचारी भी हडताल पर रहेंगे। मगर इमरजेंसी होने पर शहर वालों को परेशान नही होने दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!