जनता की लापरवाही पर हरियाणा सरकार ने की मोटी कमाई, रोजाना 62 लाख की वसूली

Edited By Shivam, Updated: 07 May, 2020 07:14 AM

haryana government earns a hefty amount due to public negligence

लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी हरियाणा की जनता लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह से पालन करने में काफी लापरवाहियां बरती है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा राजस्व को बढिय़ा मुनाफा हो गया है। लापरवाही के चलते लॉकडाउन में लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार भी होना पड़ा।...

चंडीगढ़ (धरणी): लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी हरियाणा की जनता लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह से पालन करने में काफी लापरवाहियां बरती है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा राजस्व को बढिय़ा मुनाफा हो गया है। लापरवाही के चलते लॉकडाउन में लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार भी होना पड़ा। राज्य में दूसरे लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन की 3034 घटनाएं सामने आई, जिसके चलते अब उल्लंघन की कुल घटनाओं का आंकड़ा 10407 पहुंच गया। यानी कि अभी तक 41 दिन के लॉकडाउन पीरियड में प्रदेश में रोजाना औसतन 254 घटनाएं नियमों के उल्लंघन की सामने आ रही हैं।

भले ही जनता अभी भी लॉकडाउन प्रोटोकॉल को गंभीरता से नहीं ले रही, परंतु जनता की इसी लापरवाही पर सरकार की बढिय़ा कमाई हो गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन लोगों पर हरियाणा पुलिस ने अभी तक 25 करोड़ 48 लाख 82 हजार 501 रुपये जुर्माना ठोका है। रोजाना ऐसे लोगों से पुलिस औसतन 62 लाख से अधिक जुर्माना राशि एकत्रित कर रही है।

दूसरे लॉकडाउन में पुलिस ने दिखाई ज्यादा सख्ती
अब तक हरियाणा पुलिस कुल 5742 एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिनके तहत 8126 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बेवजह  घूमने वाले 13720 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। यानी पुलिस ने लॉकडाउन 2.0 में पहले चरण के अपेक्षाकृत डर लोगों पर ज्यादा सख्ती बरती है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी ज्यादा हुई। 

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार महामारी के इस दौर में लोगों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। संक्रमण ज्यादा न फैले, इसके लिए जरूरी है लॉकडाउन प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन करना चाहिए। पुलिस का अभियान लॉकडाउन 3.0 में भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!