हरियाणा को मिले 21 नए एचसीएस अधिकारी, यहां देखें लिस्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Nov, 2019 10:07 AM

haryana gets 21 new hcs officers see list here

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार/ मौखिक परीक्षा आधार पर वर्ष 2019 की रजिस्टर ए-1 के डी.आर.ओ. और तहसीलदार पदों से एच.सी.एस. (कार्यकारी) पदों पर भर्ती के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 4 सितम्बर को...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार/ मौखिक परीक्षा आधार पर वर्ष 2019 की रजिस्टर ए-1 के डी.आर.ओ. और तहसीलदार पदों से एच.सी.एस. (कार्यकारी) पदों पर भर्ती के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 4 सितम्बर को साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद आयोग ने परिणाम को अंतिम रूप दिया है। सामान्य वर्ग के 23 पद थे, जिनमें से 21 योग्य उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया है।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में डी.आर.ओ.अमरिंद्र सिंह मनैस, अनिल कुमार दून, ब्रहम प्रकाश, नरेश कुमार, धीरज चहल, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संजय बिश्नोई, दिलबाग सिंह, दिनेश, कुलबीर सिंह ढाका और मानव मलिक शामिल हैं। इसी प्रकार तहसीलदार दर्शन कुमार, हितेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र, मीतू धनखड़, नवदीप सिंह, प्रवीन कुमार, राजेश पुनिया, संजीव कुमार तथा सुभाष चंद्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि परिणाम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित मामले 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 24538, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 17295, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 26093, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 23499, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 24738, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 25010, 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 25000 और 2019 के सी.डब्ल्यू.पी. 26287 के निर्णय पर आधारित रहेगा। परिणाम आयोग की वैबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!