आलू की फैक्टरी लगाने की बात करने वाले कैसे हो सकते हैं देश के कर्णधार: सैनी

Edited By Updated: 14 Apr, 2017 04:38 PM

haryana gannaur rajkumar saini

कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की और जो भी व्यक्ति उनके खिलाफ ऐसा व्यवहार

गन्नौर(नरेंद्र):कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की और जो भी व्यक्ति उनके खिलाफ ऐसा व्यवहार करते हैं उनको भी कुछ नहीं कहते। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की भलाई करना है। इसी कारण लोगों ने सरपंच से एम.एल.ए. व सांसद बनाया और मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि संसद में कुछ ऐसे सांसद है भी जो आलू की फैक्टरी लगाने की बात करते हैं और 2-2 फुट के आलू उगाने की बात करते हैं वह क्या देश के कर्णधार होंगे। राहुल गांधी देश में गरीबी हटाने की बात करते है लेकिन कोई उनसे पूछे कि देश में सबसे ज्यादा बार सरकार कांग्रेस की बनी है वे 15 वें लोकसभा के सदस्य है और 11-12 बार कांग्रेस की सरकार बनी है, जब वो इतने लम्बे समय के बाद भी देश से गरीबी नहीं हटा सके, किसानों व बेराजगार को काम नहीं दिलवा सके तो लोग कितनी बार उनको मौका दे। 

सैनी ने कहा कि आज देश में अलग-अलग जगहों पर आरक्षण के नाम पर आंदोलन होता है। सभी का विकास समान विकास करना है तो 100 प्रतिशत आरक्षण देना होगा। देश में हड़ताल वो कर रहे हैं जिनका वेतन 50 हजार से ज्यादा है। जिन लोगों के हाथ सत्ता रही, शक्ति रही उनके रिश्तेदार व रिश्तेदारों के रिश्तेदार भी नौकरी कर हैं। उनकी डिग्रियां भी खरीदी हुई और आप लोगों चपड़ासी लगने के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। सांसद ने कहा कि जिनके हाथ सत्ता आज उनको नौकरियां चाहिए, उन्हीं को बड़े रोजगार चाहिए, उन्हीं को ठेके चाहिए, उन्हीं को अफसरशाही चाहिए। इसी सिस्टम को बदलने के लिए वे प्रयास कर रहे है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!