हरियाणा ने पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ थाने में दी शिकायत, जानें किस-किस का नाम है शामिल

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Mar, 2021 10:56 PM

haryana files complaint against 9 mlas of punjab in police station

विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को थाने में शिकायत दे दी है। इस शिकायत में 9 विधायकों के खिलाफ कानूनी करवाई करने के लिए लिखा गया...

चंडीगढ़ (धरणी): विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को थाने में शिकायत दे दी है। इस शिकायत में 9 विधायकों के खिलाफ कानूनी करवाई करने के लिए लिखा गया है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। 

PunjabKesari, haryana

यह जांच दोनों प्रदेशों और यूटी चंडीगढ़ के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी करेगी। विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, विधान सभा सचिव राजेंद्र नांदल व हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें 10 मार्च की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया गया। इस मामले पर 15 मार्च को हरियाणा विधानसभा के सदन में भी चर्चा होगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!