हरियाणा में कोरोना के 1161 नए पॉजिटिव केस मिले, 12 ने तोड़ा दम, रिकवरी रेट में आई गिरावट

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Aug, 2020 08:17 PM

haryana corona virus latest report 22 august evening

हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार जारी है। आज प्रदेश में 1161 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 600 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 12 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 597 पहुंच गई है।

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार जारी है। आज प्रदेश में 1161 नए पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं 600 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 12 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 597 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 53290 पहुंच गया है। जिसमें से 8680 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 217 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 189 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 28 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 44013 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। कुछ दिन से ठीक होने वालों की संख्या में कमी आने के चलते रिकवरी रेट में गिरावट आ गई है। रिकवरी रेट कम होकर 82.59 पहुंच गई है। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (22 अगस्त)-

PunjabKesari, haryana

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!