हरियाणा में कोरोना 24 हजार के पार, रिकवरी रेट 75.76% पहुंची, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Jul, 2020 07:44 PM

haryana corona virus latest report 16 july evening

हरियाणा में आज 696 नए पाॅजिटिव केसों के साथ कोरोना का आंकड़ा 24002 पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के 600 से अधिक मामले मिल रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 518 रही, जिससे रिकवरी...

डेस्क: हरियाणा में आज 696 नए पाॅजिटिव केसों के साथ कोरोना का आंकड़ा 24002 पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के 600 से अधिक मामले मिल रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 518 रही, जिससे रिकवरी रेट 75.76 प्रतिशत पर आ गया। वहीं 3 मरीजों की मौत भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 24002 पहुंच गई है। प्रदेश में 84 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 64 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 20 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.94 फीसदी पर पहुंच गई है। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (16 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 142 7350 6198[120] 110 1042
फरीदाबाद 170 6051 4861[120] 104 1086
सोनीपत 59 2229 1563[46] 24 642
रोहतक 14 1078 689 16 373
भिवानी 8 697 583[48] 5 109
रेवाड़ी 84 819 463[9] 6 350
करनाल 0 563 400 8 155
अंबाला 45 736 439[5] 6 291
झज्जर 18 557 399[54] 5[1] 153
पलवल 25 580 440[32] 6 134
महेंद्रगढ़ 16 535 306[9] 1 228
हिसार 21 530 284[3] 7 239
पानीपत 36 459 271[38] 10[2] 178
नूंह 0 367 267[13] 4 96
कुरुक्षेत्र 8 223 164[9] 1 58
सिरसा 9 239 148[1] 1 90
जींद 2 158 117[4] 4 37
फतेहाबाद 15 193 131[5] 1 61
पंचकूला 18 197 122[2] 0 75
यमुनानगर 1 138 109 2 27
कैथल 5 167 117 0 50
चरखी दादरी 0 101 79 1 21
विदेशी
(इटालियन)
0 21 21 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 14 14 0 0
कुल- 696 24002 18185[518] 322[3] 5495


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!