हरियाणा में कोरोना के 789 नए पॉजिटिव केस मिले, 7 ने तोड़ा दम, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Aug, 2020 09:04 PM

haryana corona virus latest report 08 august evening

हरियाणा में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब रोजाना 700 से अधिक मामले मिल रहे हैं। आज भी प्रदेश में 789 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। आज प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या कम...

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब रोजाना 700 से अधिक मामले मिल रहे हैं। आज भी प्रदेश में 789 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। आज प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या कम रही। 587 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे, जबकि बीते दिन यह संख्या 804 थी। आज कम लोग ठीक होने से रिकवरी रेट पर भी फर्क पड़ा है। अब रिकवरी रेट 83.32 पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या 40843 पहुंच गई, जिसमें से 6338 केस सक्रिय हैं। 125 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 103 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 22 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 474 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 34031 लोग ठीक हो चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (8 अगस्त)-

PunjabKesari, पोीबोलो

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!