हरियाणा में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना, कुल 2652 पॉजिटिव, 23वीं मौत, देखें रिपोर्ट

Edited By Shivam, Updated: 02 Jun, 2020 09:03 PM

haryana corona virus latest report 02 june evening

हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज के नए मामलों में कुल 296 नए पॉजिटिव मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, जो अब तक के नए मामलों की सबसे बड़ी गिनती है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों में यह तीसरी बार रिकॉर्ड टूटा...

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज के नए मामलों में कुल 296 नए पॉजिटिव मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, जो अब तक के नए मामलों की सबसे बड़ी गिनती है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों में यह तीसरी बार रिकॉर्ड टूटा है, इससे पहले बीते दिन ही 265 नए मामले व 29 मई को 217 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज हुए। वहीं आज सुबह तक 106 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए जा चुके थे। इसके इतर आज दो मौतें भी रिकॉर्ड में दर्ज हुई हैं, जो फरीदाबाद में हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2652 मिले हैं, जिनमें से 1063 केवल गुरुग्राम से 418 फरीदाबाद से, सोनीपत से 233, झज्जर से 103 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1069 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1560 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 160 मिले, रोहतक से 45, फरीदाबाद में 26, सोनीपत से 21, पलवल से 9, अंबाला से 7, भिवानी से 6, फतेहाबाद से 5, करनाल, सिरसा से 4-4, जींद से 3, झज्जर व पानीपत से 2-2, कुरुक्षेत्र व नारनौल से 1-1 कुल 296 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में पानीपत से 7, कुरुक्षेत्र से 4, नारनौल से 2 व कैथल से 1 कुल 14 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (2 जून, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 160 1063 284 775
फरीदाबाद 26 418 168 240
सोनीपत 21 233 148 84
झज्जर 2 103 92 11
नूंह 0 72 65 7
अंबाला 7 61 40 19
पलवल 9 79 44 35
पानीपत 2 64 46 15
पंचकूला 0 26 25 1
जींद 3 32 24 7
करनाल 4 56 20 35
यमुनानगर 0 9 8 1
सिरसा 4 47 11 36
फतेहाबाद 5 24 7 17
भिवानी 6 44 6 38
रोहतक 45 90 11 78
महेन्द्रगढ़ 1 42 21 21
हिसार 0 53 5 48
रेवाड़ी 0 23 4 19
चरखी दादरी 0 13 1 12
कैथल 0 29 6 23
कुरुक्षेत्र 1 36 17 19
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 296 2652 1069 1560


कुल 23 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 23 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!