हरियाणा में कोरोना के फिर मिले 500 से अधिक केस, रिकवरी रेट 70 के पार, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Jul, 2020 08:38 PM

हरियाणा में कोरोना वीरवार को 15 हजार का ग्राफ पार गया। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आज जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जहां आज 24 घंटे के अंदर 568 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, वहीं 11 मौतों के...

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वीरवार को 15 हजार का ग्राफ पार गया। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आज जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जहां आज 24 घंटे के अंदर 568 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, वहीं 11 मौतों के साथ यह आंकड़ा 251 तक पहुंच गया और 520 मरीज ठीक हुए हैं। लगातार ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने से राज्य में रिकवरी रेट 71.05 फीसदी पहुंच गया है। 

प्रदेश में कुल 15509 कोरोना संक्रमित में 4239 केस अब भी सक्रिय हैं। वहीं अब तक 251 मौतें हो चुकी हैं। हरियाणा में कोरोना रिकवरी रेट 71.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना मामलों का डबलिंग रेट 16 दिन का चल रहा है। प्रदेश में अब तक 11019 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 59 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 41 मरीज व वेंटीलेटर पर 18 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (02 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 106 5569 4291[212] 96[4] 1182
फरीदाबाद 130 4028 2781[200] 83[3] 1164
सोनीपत 131 1339 844[27] 18 477
रोहतक 31 626 533 8[1] 85
अंबाला 16 344 309[16] 3 32
पलवल 4 332 245[8] 3 84
भिवानी 0 441 185[8] 3 253
करनाल 34 359 216[5] 8[2] 135
हिसार 18 250 181[20] 7[1] 62
महेन्द्रगढ़ 10 276 184[3] 1 91
झज्जर 35 297 197[11] 4 96
रेवाड़ी 18 314 96 5 213
नूंह 7 207 166[4] 0 41
पानीपत 6 206 123[3] 7 76
कुरुक्षेत्र 4 133 104[1] 0 29
फतेहाबाद 3 122 92[2] 0 30
पंचकूला 7 119 91 0 28
जींद 2 111 75 4 32
सिरसा 1 109 86 0 23
यमुनानगर 2 105 86 0 19
कैथल 0 106 54 0 52
चरखी दादरी 3 81 45 1 35
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 21 0 0
कुल- 568 15509 11019[520] 251[11] 4239


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!