लखीमपुर हिंसा के विरोध में कल हरियाणा कांग्रेस निकालेगी यात्रा, सभी बड़े नेता होंगे शामिल

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2021 01:36 PM

haryana congress will take out a yatra tomorrow

लखीमपुर खिरी की घटना के विरोध में कल हरियाणा कांग्रेस द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।  ये यात्रा पानीपत से होकर लखीमपुर खिरी जाएगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम कांग्रेस...

नई दिल्ली(कमला कांसल): लखीमपुर खिरी की घटना के विरोध में कल हरियाणा कांग्रेस द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।  ये यात्रा पानीपत से होकर लखीमपुर खिरी जाएगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे। 

गौर रहे कि रविवार को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में किसानों ने एक ड्राइवर समेत चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!