Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2019 12:03 PM
लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, हालांकि अभी कांग्रेस ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस...
नई दिल्ली(कमल कांसल): लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, हालांकि अभी कांग्रेस ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस इन चार सीटों हिसार, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा आज कर सकती है। बता दें कि कांग्रेस पहले ही छ: प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।