Edited By Shivam, Updated: 27 Jul, 2019 04:03 PM
बीते हफ्ते में कांग्रेसी नेता में कुलदीप बिश्नोई के घर पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिसार में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...
हिसार (ब्यूरो): बीते हफ्ते में कांग्रेसी नेता में कुलदीप बिश्नोई के घर पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
हिसार में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं कैथल से कांग्रेस विधायक चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां लहराती हुई दिखाई दी, जिनमें एलान ए जंग, बढ़ाओ कदम के नारे लिखे गए हैं।