राहुल गांधी संग हरियाणा कांग्रेस नेतृत्व ने की बैठक, एकजुटता से काम करने पर हुई चर्चा

Edited By Vivek Rai, Updated: 17 May, 2022 07:16 PM

haryana congress leadership held meeting with rahul gandhi

हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार हाईकमान बैठकें कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी की आवाज पर हरियाणा कांग्रेस के कईं नेता दिल्ली पहुंचे। दरअसल, राहुल गांधी के आवास पर आज एक बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली(कमल): हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार हाईकमान बैठकें कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी की आवास पर हरियाणा कांग्रेस के कईं नेता दिल्ली पहुंचे। दरअसल, राहुल गांधी के आवास पर आज एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ ही हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, रामकृष्ण गुर्जर मौजूद रहे। विवेक बंसल ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे। बंसल ने कहा कि अब हरियाणा में कांग्रेस तीव्र गति से दौड़ती हुई नजर आएगी।

इस बैठक में हरियाणा के तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि हरियाणा में पहले कांग्रेस में चाहे जो भी हुआ हो, लेकिन अब सभी एक साथ मिलकर काम करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। बंसल ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि भले ही डगर कठिन है, लेकिन सब को एक साथ मिलकर काम करना है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!