हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं

Edited By Shivam, Updated: 13 Jan, 2022 07:48 PM

haryana chief minister manohar wishes makar sankranti and lohri

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सबके सुख, शांति, समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण होने की कामना की है।

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सबके सुख, शांति, समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण होने की कामना की है।

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष का आगमन जनवरी माह में आने वाले इन त्योहारों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर भारत के राज्यों में इसे लोहड़ी व मकर संक्राति के रूप में तो वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल तथा उत्तरी पूर्वी राज्यों में इसे बिहू केे रूप तो कई अन्य राज्यों में इसे गढ़ी पड़वा व उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंंतोत्गतवा नव वर्ष का स्वागत करना व देश में फसलों के अच्छी पैदावार होने की कामना करना ही मुख्य लक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं और यह त्योहार देश के साम्प्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की लहर को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करते हमें ऐसे त्योहारों को मनाना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!