वेतन-भत्तों में मंत्रियों से कम नहीं विधायक, वेतन बढ़ाने की मांग करने वालों को दिखाया आईना

Edited By Updated: 11 Apr, 2017 04:44 PM

haryana chandigarh salary mla

हरियाणा के विधायक अक्सर उनको मिलने वाले वेतन व भत्तों की बढ़ौतरी की मांग करते है, लेकिन सरकार द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों की वेतन सारिणी

चंडीगढ़(बंसल/पांडेय):हरियाणा के विधायक अक्सर उनको मिलने वाले वेतन व भत्तों की बढ़ौतरी की मांग करते है, लेकिन सरकार द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों की वेतन सारिणी जारी कर दी गई है जिस पर नजर दौड़ाए तो कहा जा सकता है कि प्रदेश के विधायक वेतन एवं भत्तों के मामले में मंत्रियों से कम नहीं है। हालांकि सुविधाओं के नाम पर मंत्रियों को कुछ ज्यादा भत्ते और मिल रहे हैं, लेकिन मंत्रियों के बराबर की सुविधाएं विपक्ष के नेता को भी है।

गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान की ओर से लंबे समय से भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा गया है, लेकिन अभी तक हरियाणा के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि इस मामले में कई बार आर.टी.आई. के जरिए खुलासा भी हो चुका है। वहीं अब सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्री, विपक्ष के नेता और विधायकों के वेतन को जरूर सार्वजनिक कर दिया है। सरकार की इस कवायद के पीछे हर विधानसभा सत्रों में विधायकों की ओर से वेतन-भत्ते में बढ़ौत्तरी की मांग को देखा जा रहा है। बताया गया कि बीते साल 8 नवम्बर को हुई नोटबंदी के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से विधायकों और सांसदों को भी अपने सभी खातों की डिटेल भेजने को कहा गया था लेकिन इन सबके बाद भी अभी तक सरकार के पास मंत्रियों का सम्पत्ति का ब्यौरा नहीं पहुंच सका है।

यह है हरियाणा के सी.एम. का वेतन
वेतन/भत्ते             धनराशि 
मूल वेतन             50,000 मासिक 
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता  60,000 मासिक 
विशेष भत्ता            20,000 मासिक 
वाहन भत्ता           10,000 मासिक (दो स्टेट कार अलग) 
दैनिक भत्ता           60,000 मासिक 
कार्यालय भत्ता        2,000 मासिक 
प्रतिपूरक भत्ता       --------
फोन भत्ता             15,000 मासिक (घरेलू)
                          15,000 मासिक (मोबाइल) 
एल.टी.सी.            25,000 मासिक (3 लाख वार्षिक) 
कुल                     2,57,000 

यह है हरियाणा के मंत्रियों का वेतन 
वेतन/भत्ते             धनराशि 
मूल वेतन             50,000 मासिक 
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता  60,000 मासिक 
विशेष भत्ता           15,000 मासिक 
वाहन भत्ता           10,000 मासिक (दो स्टेट कार अलग) 
दैनिक भत्ता           30,000 मासिक 
कार्यालय भत्ता        2,000 मासिक 
प्रतिपूरक भत्ता       --------
फोन भत्ता             15,000 मासिक (घरेलू) 
                          15,000 मासिक (मोबाइल) 
एल.टी.सी.            25,000 मासिक (3 लाख वार्षिक) 
कुल                     2,22,000

यह है विधायकों का वेतन
वेतन/भत्ते               धनराशि 
वेतन                     40,000 मासिक
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता    60,000 मासिक
विशेष भत्ता             10,000 मासिक
वाहन भत्ता              18 रुपए प्रति किलोमीटर
कार्यालय भत्ता          25,000 मासिक
प्रतिपूरक भत्ता          10,000 मासिक
टेलीफोन भत्ता           15,000 मासिक
एल.टी.सी.                 3 लाख रुपए वार्षिक
ठहराव भत्ता : 30 रुपए हॉस्टल 140 रुपए एम.एल.ए. फ्लैट, मकान निर्माण के लिए 60 लाख रुपए कर्ज और रिपेयर के लिए 10 लाख रुपए, मोटर वाहन के लिए 20 लाख रुपए कज

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!