हरियाणा के BPL परिवारों को PM मोदी की सौगात

Edited By Updated: 28 Jan, 2017 09:52 AM

haryana bpl families gift of the pm modi

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का वर्ष 2008 के बी.पी.एल सर्वे के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाना है।

अंबाला (रीटा शर्मा):प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का वर्ष 2008 के बी.पी.एल सर्वे के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाना है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में बी.पी.एल सर्वे में मुखिया का नाम परिवार के पुरुष के नाम से दर्ज किया गया है, परंतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला  योजना के तहत योजना का लाभ महिला को दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित परिवार के राशन कार्ड में महिला का नाम होना जरूरी है, तभी बी.पी.एल परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यही नहीं यदि किसी परिवार में पहले किसी के नाम गैस कनैक्शन है, उस परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
1600 में दिया जा रहा है योजना के तहत कनैक्शन
इस योजना के तहत प्रदेश में बी.पी.एल. परिवारों को गैस कनैक्शन करीब 1600 रुपए में उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से भेजी गई बी.पी.एल परिवारों की लिस्ट में महिला को प्राथमिकता दी जा रही है।

खाद्य विभाग करेगा जांच
उक्त योजना के तहत गैस कनैक्शन केवल महिला के नाम ही दिया जाएगा। यही नहीं प्रत्येक जिले में जिला खाद्य विभाग द्वारा जांच की जाएगी, जिस महिला के नाम गैस कनैक्शन लिया जा रहा है क्या सही में वह बी.पी.एल परिवार से संबंध रखती है। जांच के बाद ही बी.पी.एल परिवारों की लिस्ट सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को सौंपी जाएगी। इस समय जिले में करीब 42 डिस्ट्रीब्यूरों को इसकी कमान सौंपी गए हैं।

12 डिजीट कोड का किया जाएगा मिलान
प्रदेश के भर के बी.पी.एल उपभोक्ता को नजदीकी गैस एजैंसी से एक फार्म दिया जाएगा, जिससे बाद वह अपना फार्म भर कर व उसके साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड व वोटर कार्ड सहित 2 फोटो फार्म पर के साथ लगा, उसे दोबारा एजैंसी में देना होगा। इसके बाद एजैंसी संचालक उसे जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में भेजेगा, जहां पर राशन कार्ड के 12 डिजिट कोड का मिलान किया जाएगा, यदि मिलान सही होगा तो, उसे ही इस योजना के तहत कनैक्शन दिया जाएगा। 

इन जिलों में दिए गए कनैक्शन
अम्बाला    -    308
भिवानी     -    962
फरीदाबाद   -    1174
फतेहाबाद   -    6298
गुडग़ावा     -    907
हिसार       -    7558
सोनीपत    -    999
जींद         -    5169
कैथल       -    20465
करनाल    -    1799
कुरुक्षेत्र     -     4850
मेवात      -    14967
पलवल     -    390
पंचकूला    -    434
पानीपत    -    9129
रेवाड़ी       -    3466
रोहतक     -    3126
सिरसा      -    3945
यमुनानगर -    2465
महेंंद्रगढ़     -    4469
करीब 92 हजार 880 बी.पी.एल परिवारों को कनैक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!