विधानसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा का मुकाबला खुद भाजपा से साथ : सुभाष बराला

Edited By Naveen Dalal, Updated: 28 May, 2019 03:44 PM

haryana bjp combine in assembly elections with itself bjp

अंबाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अंबाला डिविजन के रेलवे DRM से मीटिंग की। बराला ने इस दौरान अपने विधानसभा...

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अंबाला डिविजन के रेलवे DRM से मीटिंग की। बराला ने इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में रेलवे के कार्यों को जल्द शुरू करवाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान बराला ने कहा उम्मीद जताई कि उनके विधानसभा क्षेत्र के काम जल्द शुरु हो जायेगा। सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा सरकार के 100 दिन के रोड मैप पर भी चर्चा की।

PunjabKesari, Bjp, Conbine, assembly, Election

बराला ने कहा सरकार अपनी घोषनाओं को लगभग पूरा कर चुकी है। जो काम रह गये हैं उन्हें भी जल्द पूरा लिया जायेगा। बराला ने कहा हम चुनावो में सभी वायदों को पूरा करके ही अगले चुनावो में जनता के बीच जाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को पिछली बार 47 सीट मिली थी। इस बार भाजपा खुद से ही मुकाबला लेकर चल रही है।

PunjabKesari, Bjp, Conbine, assembly, Election

सुभाष बराला ने कहा कुछ लोग तत्कालिक लाभ के लिए कांग्रेस में गये थे लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि कांग्रेस न तो देश का भला कर सकती है और ना ही लाभ के लिए कांग्रेस में गए लोगों का भला कर सकती है। बराला ने कहा जो भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर पार्टी में आना चाहता है उसका स्वागत है। सुभाष बराला ने बंगाल के हालातो पर भी बात की और कहा बंगाल में बांग्लादेश से आये लोगो को ममता सरकार का संरक्षण है जिस वजह से अव्यवस्था फैलती है। उन्होंने कहा वहां भाजपा की सरकार आने पर घुसपैठ को रोका जायेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!