बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही पूरी, अनिश्चित काल के लिए विधानसभा स्थगित

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Mar, 2018 03:07 PM

haryana assembly session ram bilas sharma inld

हरियाणा विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही इनेलो विधायक प्रमेन्द्र ढुल ने भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पर सबूतों सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिप पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही पूरी होते ही विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में हरियाणा सरकार ने बच्चियों से हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर कड़ा रूख अपनाते हुए दंड विधि संशोधन विधेयक 2018 पारित किया। जिसके तहत अब नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वालों को 14 साल तक की कैद या फांसी तक भी हो सकती है। सरकार के इस विधेयक ने बेटी बचाओ अभियान की तरफ एक मजबूत कदम उठाया है। 

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप
सदन की कार्यवाही के शरुआत में ही इनेलो विधायक प्रमेन्द्र ढुल ने भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पर सबूतों सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिप पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मामले की हरियाणा विजिलेंस विभाग द्वारा उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस नेता कर्ण सिंह दलाल ने हरियाणा में नंबरदारों को हटाए जाने का सवाल पूछा। इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जवाब देते हुए कहा कि नंबरदारों की कैटेगरी वाइज सिर्फ उम्र जांची जा रही है।

सदन में उठा लेक्चरर्स का मुद्दा
वहीं कांग्रेस की विदायक गीता भुक्कल ने सदन में एक्सटेंशन लेक्चरर्स का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी है। सभी प्रदर्शनकारी बीती दोपहर पुलिस ज्यादती का शिकार हुए। भुक्कल ने निंदा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर रोक कर लेक्चरर्स पर बर्बरतापूर्वक वाटर कैनन का प्रयोग किया। जिससे कई लेक्चरर्स घायल हो गए। वहीं राम बिलास शर्मा ने कहा कि यूनियन की बातें उनके ध्यान में हैं।

स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी का नाम बदला
विधानसभा में करनाल की स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी के नाम बदलने का विधेयक पास हुआ। इसमें यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय विज्ञान यूनिवर्सिटी, करनाल कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!