Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Dec, 2018 10:27 AM
हरियाणा और राजस्थान की धरती सिद्धों, संतों, योगियों के चमत्कार की धरती है। इस धरती के जवानों ने जब भी देश पर किसी तरह का संकट आया तो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी धरती के जवान अब भी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने में पीछे नहीं...
भिवानी (मोटू): हरियाणा और राजस्थान की धरती सिद्धों, संतों, योगियों के चमत्कार की धरती है। इस धरती के जवानों ने जब भी देश पर किसी तरह का संकट आया तो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी धरती के जवान अब भी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने में पीछे नहीं हटते। यह बात उत्तर प्रदेश के सी.एम. योगी आदित्यनाथ ने कही। वह शनिवार को गांव हालुवास में बाबा बालक नाथ आश्रम में आयोजित 32 मान भंडारे में कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरती से महाराणा प्रताप ने सैंकड़ों साल पहले हमारे देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे दिलों में कायम है। यहां के हर व्यक्ति की अपनी एक आस्था है और वह उसी आस्था के अनुसार अपने ईष्ट की पूजा करता है। इसलिए यहां किसी की आस्था में किसी को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। अच्छा करेंगे तो पुण्य के भागीदार बनेंगे
योगी आदित्यनाथ में कहा कि अगर हम अच्छा कर्म करेंगे तो हम पुण्य के भागीदार होंगे और उससे हमारे लोक और परलोक का भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि धर्म हम सबको जीवन में कुछ नैतिक मूल्यों के साथ जोड़ता है। योगी ने कहा कि हमने धर्म को इसलिए शास्वत माना कि क्योंकि वह हमें अपने सदाचार, नैतिक मूल्यों की याद दिलाता रहता है और हमारा धर्म हमें इसकी प्रेरणा देता रहता है।