Edited By Updated: 15 Apr, 2017 10:37 AM
38 साल के रामेश्वर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पंजाब से यहां कम्बाइन चलाने के लिए आया हुआ था। उसके संवेदनशील अंगों पर गहरी चोट के निशान
अंबाला(बलविंद्र):38 साल के रामेश्वर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पंजाब से यहां कम्बाइन चलाने के लिए आया हुआ था। उसके संवेदनशील अंगों पर गहरी चोट के निशान देखे गए हैं, जिस कारण परिजन उसकी हत्या का शक जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अम्बाला लाया गया जहां पर रोहतक पी.जी.आई. के एक विशेषज्ञ ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टरों का कहना है कि रामेश्वर की चोट लगने से मौत हुई है।
दरअसल, पंजाब के गांव साडू निवासी रामेश्वर कम्बाइन चालक था। इन दिनों वह नग्गल के गांव बेडसां में कम्बाइन चला रहा था। गत सुबह कुछ लोग उसके शव को परिजनों के हवाले कर गए। जिन्होंने रामेश्वर की हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। ऐसे में जब परिजन संस्कार से पहले रामेश्वर के शव को नहलाने लगे तो उसके संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए। चोटों के निशान देख परिजनों का रामेश्वर की हत्या का शक हुआ। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले उसका शहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।