नोट बंदी के सर्वे पर बोले तंवर, मोदी एप्प के सहारे चला रहे है देश

Edited By Updated: 25 Nov, 2016 11:34 AM

haryana  notbandi  narendra modi  modi app

फतेहाबाद के गांव खाबडा कलां में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने नोट बंदी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के गांव खाबडा कलां में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने नोट बंदी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नोटबंदी पर एक ऐप के माध्यम से सर्वे करवाकर देश को चलाना चाहते हैं, मगर यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी के फैसले के विरोध में 28 नवंबर को कांग्रेस देशभर में सड़कों में उतरेगी और विरोध दर्ज करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जिस निर्णय से देश की जनता हाहाकार करे, क्या उस फैसले को अमल में लाना चाहिए? 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चक्कर में आज पूरा देश सड़कों पर कतारों में है। देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई और अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से गड़बड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर भाजपा केवल भ्रष्टाचार से लड़ने जैसे वाक्य बोलकर तानाशाही करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लंबे समय तक ऐसी तानाशाही सरकारें सत्ता में नहीं रहती और शीघ्र ही जनता अपनी वोटक्रांति के माध्यम से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखांएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!